Friday, May 22, 2020

लेखक की कलम से

जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते -


छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। 


गौरतलब है कि, गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के ओढव इलाके में चार मंज़िली बिल्डिंग के ढहने की खबर है। हादसा रक्षाबंधन के दिन रविवार देर शाम जीवन ज्योत सोसायटी के पास हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 10 लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इमारत में दरार के चलते शनिवार को ही बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था। बिल्डिंग 40 साल पुरानी बताई जा रही है। 


डॉ चरणदास महंत ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है गुजरात की सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है और एक तरफ नरेंद्र मोदी कांग्रेस को कोसते हैं कि कांग्रेस की बनाई हुई इमारतें कमजोर होती हैं और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बनाई गई इमारतें बहुत मजबूत होती हैं। लेकिन जिस प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी रहे हैं उस क्षेत्र में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में इस प्रकार की घटना होती है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे देखता रहता है। नरेंद्र मोदी को बड़ी बड़ी बातें और जुमलों के अलावा कुछ कार्य भी करना चाहिए ताकि जनता ने जो उनको समर्थन दिया है उस पर खरा उतर पाएं। लेकिन जिनको कार्य करने की नीति ही नहीं पता उनको बातें छोड़कर और कुछ करना नहीं आता है और वैसे भी नरेंद्र मोदी की कही बातों और वादों को उन्हीं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जुमला करार दिया है इसीलिए नरेंद्र मोदी को अपने घर में झांकने की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी को कोसने की बजाय अगर कुछ काम कर सकें तो वह अच्छा होगा वैसे भी भाजपा के लिए चला चली की बेला है और भारतीय जनता पार्टी के जाने का वक्त हो चुका है क्योंकि उन्होंने ना सिर्फ देश में बल्कि जिन जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं वहां बड़ी-बड़ी बातों के सिवा और कुछ नहीं किया है और अगर ज़मीनी हक़ीक़त की बात करें तो सब कुछ शून्य मात्र है जिसे जनता भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण बहुमत दिला कर विजय बनाने का मन बना चुकी है।